JANKI BAI GIRLS INTER COLLEGE was established in 1946 and it is managed by the Pvt. Aided. It is located in Urban area. It is located in MATHURA block of MATHURA district of Uttar Pradesh. The school consists of Grades from 1 to 12. The school is Girls and it doesn't have an attached pre-primary section. The school is N/A in nature and is not using school building as a shift-school. Hindi is the medium of instructions in this school. This school is approachable by all weather road. In this school academic session starts in April.
Brief History about the School:
The school was established by Janki Bai Trust which was founded on 01 Sep 1931. The first President of the trust was Late Sh. Pyarelal Jamindar (Atrauli).
The school was initially running the classes till 8th class. Affiliation to Highschool was obtained in Jul 1965, and Affiliation to Intermediate was obtained in Jul 1970.
Present Management Committee of School:
President - Mr Vijay Kumar Arora (Adv.)
Vice President - Mr Sohan Swaroop Kapoor
Manager - Mr Kumar Krishna Arora
Deputy Manager - Mr Motilal Burman
1. विद्यालय का प्रबंध संगठन -
किसी भी विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक प्रबंध समिति की आवश्यकता होती है। जानकी बाई इंटर कॉलेज मथुरा में भी 1948 में एक प्रबंध समिति का गठन हुआ जिसके प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय श्री हकीम बृजलाल बर्मन नियुक्त हुए। विद्यालय के प्रबंधक पद पर स्वर्गीय श्री सुंदरलाल अरोरा नियुक्त हुए। सितंबर 1997 से अध्यक्ष पद पर श्री जवाहर लाल बर्मन रहे तथा प्रबंधक फरवरी 1992 से अब तक श्री कुमार कृष्ण अरोरा एडवोकेट सुशोभित कर रहे हैं।
2. भवन -
विद्यालय श्री द्वारिकाधीश मंदिर के पीछे स्थित है। इसमें 15 कमरे, एक पुस्तकालय, तीन कार्यालय, दो संगीत कक्ष, एक कॉमन रूम, गृह विज्ञान कक्षा एवं विज्ञान प्रयोगशाला है। दो प्रांगण हैं जिसमें प्रार्थना सभा व सामूहिक शारीरिक व्यायाम करवाया जाता है। विद्यालय भवन की ऊपरी मंजिल में कुछ कमरे हैं। विद्यालय में एक स्वच्छ कैंटीन की भी व्यवस्था है, जिसमें छात्राओं को अल्पाहार करने की सुविधा रहती है।
3. अध्यापिका वर्ग -
1986 से शासन द्वारा नियुक्तियों पर लगी रोक के कारण विद्यालय में अध्यापिकाओं की संख्या दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है। वर्तमान में लगभग सभी अध्यापिका ने दो-दो विषयों में एम.ए. एवं प्रशिक्षित हैं। कार्यालय में प्रधानाचार्य सहित तीन लिपिक तथा छह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
4. विषयों की मान्यता -
इंटरमीडिएट कक्षाओं को 'क' साहित्यिक वर्ग में मान्यता प्राप्त है। वैकल्पिक विषय राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी, इतिहास, संस्कृत, नागरिक शास्त्र, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, संगीत गायन, वादन विषयों को मान्यता प्राप्त है। हाईस्कूल कक्षाओं को 'क' साहित्यिक वर्ग के सभी विषयों में मान्यता प्राप्त है।
5. छात्रवृत्ति -
विभागीय अनुदान से प्राप्त विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियाँ छात्राओं को प्रदान की जाती हैं जैसे-
6. निर्धन छात्रा कोष -
निर्धन छात्राओं को निर्धन कोष से धन राशि एवं पुस्तकें वितरित की जाती हैं। पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय हकीम श्री राजेंद्र लाल अरोरा स्मृति कोष से निर्धन मेधावी छात्रा को प्रतिवर्ष उनकी पत्नी श्रीमती सावित्री अरोरा द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
7. पाठ्य सहगामी गतिविधियाँ -
रेड क्रॉस -
विद्यालय में 10 छात्राओं की एक यूनिट है जो युवजन रेड क्रॉस की सदस्या है। इस यूनिट ने स्वास्थ्य मेला 2002 के कार्यक्रम में भाग लिया। रेड क्रॉस यूनिट की प्रभारी कुमारी अरुणा सक्सेना है जो पूरे मनोयोग से यूनिट को संभालती हैं और गतिमान बनाए हुए हैं। वे धन्यवाद की पात्र हैं।
संचयिका -
विद्यालय में यह योजना सफलतापूर्वक चलायी जा रही है। वर्तमान में कुमारी नीलम बर्मन इसका संचालन व रखरखाव करती हैं। प्रतिवर्ष 15 सितंबर को संचयिका दिवस मनाया जाता है। इसमें छात्राएं लेख, भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं।
गाइडिंग -
गाइडिंग के क्षेत्र में भी यह विद्यालय पीछे नहीं है। गाइडिंग कैप्टन डॉ. श्रीमती सरोज देवी एवं श्रीमती मंजुरेखा पुरी हैं।
8. अनुशासन -
विद्यालय का अनुशासन उच्च कोटि का है। वर्तमान में प्रार्थना प्रभारी कुमारी नीलिमा बर्मन हैं। प्रार्थना समय से, अनुशासित ढंग से, हारमोनियम व ड्रम की संगत के साथ संपन्न होती है।
9. कुमारी सभा -
जानकीबाई विद्यालय में कुमारी सभा भली भांति संचालित हो रही है। छात्राओं को संस्कारवान बनाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है।
कुमारी सभा के चार सदन - विद्यालय की संपूर्ण कुमारी सभा के आधार स्तंभ चार सदन हैं। विद्यालय की संपूर्ण कक्षा की छात्राओं को इन्हीं 4 सदनों (हाउस) में विभाजित किया जाता है। प्रत्येक सदन की एक सीनियर छात्रा इनकी प्रभारी होती है और प्रत्येक सदन को दिशा निर्देश देने के लिए दो-दो अध्यापकों की भी नियुक्ति की जाती है।
सदनों की पहचान - विभिन्न साधनों की छात्राओं को विभिन्न रंगों के सीटों के द्वारा पहचाना जाता है प्रत्येक शनिवार को समस्त विद्यालय की छात्राएं अपने-अपने बालों में लगाकर आती हैं जिससे उस सदन की पहचान होती है।
कार्यकला - विद्यालय में कुमारी सभा को राजनीति से दूर रखते हुए इसके विभिन्न सदनों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की परंपरा डालने के लिए वाद-विवाद, भाषण, कविता, अंत्याक्षरी एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाती हैं।
विशेष उत्सव - विद्यालय में 15 अगस्त, शिक्षक दिवस, 2 अक्टूबर, 26 जनवरी, वार्षिकोत्सव एवं सत्र समापन समारोह जैसे आयोजन वर्ष भर कुमारी सभा द्वारा आयोजित किए जाते हैं।
10. शिक्षक अभिभावक संघ -
शिक्षा की गुणवत्ता एवं विद्यालय की प्रगति में शिक्षक-अभिभावक संघ की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संघ शासन की व्यवस्थाओं के अनुरूप सही अर्थों के कार्य कर रहा है।
11. जिला रैली -
जिला रैली में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
12. वार्षिक समारोह -
प्रत्येक वर्ष विद्यालय में वार्षिक समारोह आयोजित कराया जाता है जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाते हैं।
The school has Private building. It has got 5 classrooms for instructional purposes. All the classrooms are in good condition. It has 2 other rooms for non-teaching activities. The school has a separate room for Head master/ Teacher. The school has Pucca boundary wall. The school has have electric connection. The source of Drinking Water in the school is Tap Water and it Is functional. The school has 0 boys toilet and it is functional. and 3 girls toilet and it is functional. The school has a playground and has no library.
Students of are school are serving the nation in various sectors like education, science, defence and many more. They have made us feel proud in various moments.